LIVEसरकारी नौकरी, परीक्षा और रिजल्ट की नवीनतम जानकारी•Official source verify करें
Exam Darpan logo
EXAMDARPAN
Vacancy Se Result Tak, Har Jankari Ek Jagah
Syllabus
SyllabusUPDATE

Rajasthan CET 2026: Senior Secondary Level का नया Syllabus, Exam Date और पूरी जानकारी

Rajasthan CET Senior Secondary Level 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित समान पात्रता परीक्षा (CET) Senior Secondary Level 2026 के परीक्षा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पूर्व में प्रस्तावित 23 से 25 अक्टूबर 2026 की तिथि के स्थान पर अब यह परीक्षा दिसंबर 2026 के प्रथम सप्ताह (1 से 3 दिसंबर 2026) में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से जारी अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।

मुख्य अपडेट: RSSB के नए नोटिफिकेशन के अनुसार CET Senior Secondary 2026 परीक्षा में इस बार जन स्वास्थ्य (Public Health) और राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2022 जैसे नए विषय शामिल किए गए हैं। साथ ही OMR शीट में 5वें विकल्प (Option E) का नियम लागू रहेगा।

Rajasthan CET Senior Secondary Level 2026: संक्षिप्त विवरण

राजस्थान में 12वीं (Senior Secondary) स्तर की विभिन्न अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवाओं में भर्ती हेतु यह एक अनिवार्य Common Eligibility Test (समान पात्रता परीक्षा) है। CET में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी ही भविष्य में निकलने वाली मुख्य भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करने के पात्र होते हैं।

विवरणनवीनतम जानकारी
परीक्षा आयोजकराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा का नामCommon Eligibility Test (Senior Secondary Level) 2026
विज्ञापन संख्या08/2026
शैक्षणिक योग्यता12वीं (Senior Secondary) या समकक्ष
आवेदन की अवधि24 जून 2026 से 23 जुलाई 2026 (समाप्त)
संशोधित परीक्षा तिथिदिसंबर 2026 (1 से 3 दिसंबर 2026)
परीक्षा का माध्यमOffline (OMR आधारित)
प्रश्नों की प्रकृतिवस्तुनिष्ठ (Multiple Choice Questions)
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan CET Senior Secondary 2026 Exam Pattern (परीक्षा पैटर्न)

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परीक्षा का स्वरूप निम्न प्रकार रहेगा:

विषय / घटकप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय अवधि
राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति, भारत एवं राजस्थान का भूगोल, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (राजस्थान के संदर्भ में), राजस्थान की अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान, तार्किक विवेचन एवं गणित, समसामयिक घटनाएं, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेजी 120 240 02:30 घंटे (150 मिनट)

महत्वपूर्ण परीक्षा नियम & 5वाँ विकल्प (Option E)

  • समान अंक: सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न के अंक समान (2 अंक) होंगे।
  • नकारात्मक अंकन (Negative Marking): गलत उत्तर देने पर उस प्रश्न के कुल अंकों का 1/3 भाग (One-Third) काटा जाएगा।
  • 5वाँ विकल्प (Option E): यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं, तो OMR शीट में उत्तर का 5वाँ विकल्प 'E' गहरा गोला करना अनिवार्य है।
  • अतिरिक्त समय: OMR शीट में सभी गोलों की पुष्टि करने के लिए नियत समय के बाद 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
  • अयोग्यता नियम: यदि 10% से अधिक प्रश्नों में कोई भी गोला (A, B, C, D, E) नहीं भरा गया, तो अभ्यर्थी को अयोग्य (Disqualified) घोषित कर दिया जाएगा।

Rajasthan CET Senior Secondary 2026 Official Detailed Syllabus (आधिकारिक पाठ्यक्रम)

RSSB द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार विस्तृत पाठ्यक्रम निम्नलिखित है:

1. राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति और साहित्य

  • इतिहास: प्रमुख प्राचीन सभ्यताएँ और पुरातात्विक स्थल; प्रमुख शासक और उनकी उपलब्धियाँ; 1857 का विद्रोह, किसान आंदोलन, जनजाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन और राजस्थान का एकीकरण; प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व।
  • कला एवं संस्कृति: स्थापत्य एवं चित्रकला; लोक संगीत, वाद्य यंत्र, नृत्य एवं नाटक; प्रमुख धार्मिक पंथ एवं लोक देवता; सामाजिक जीवन (वेशभूषा, आभूषण, मेले, त्यौहार, रीति-रिवाज व परंपराएँ); भाषा, बोलियाँ एवं साहित्य; कला व संस्कृति के क्षेत्र में प्रमुख व्यक्तित्व।

2. भारत एवं राजस्थान का भूगोल

  • भारत का भूगोल: भौतिक स्वरूप (पर्वत, पठार, मरुस्थल एवं मैदान); प्रमुख नदियाँ, बांध, झीलें एवं सागर; वन्य जीव एवं अभयारण्य; आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन।
  • राजस्थान का भूगोल: प्रमुख भौतिक स्वरूप, जलवायु दशाएँ, प्राकृतिक वनस्पति, प्रमुख मृदाएँ, नदियाँ, बांध एवं झीलें; प्राकृतिक संसाधन (खनिज, वन, जल संसाधन); पशु संपदा; वन्य जीव, अभयारण्य एवं संरक्षण; जनसंख्या (वितरण, वृद्धि, घनत्व, साक्षरता एवं लिंगानुपात); प्रमुख जनजातियाँ; राजस्थान में पर्यटन।

3. राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था

  • भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार एवं राज्य के नीति निदेशक तत्व।
  • भारतीय राजनीतिक व्यवस्था: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद, संसद, उच्चतम न्यायालय, निर्वाचन आयोग।
  • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, RPSC, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग, राज्य मानव अधिकार आयोग, मुख्य सचिव, जिला प्रशासन।
  • स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज।

4. राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका।
  • राजस्थान की अर्थव्यवस्था: विशेषताएं और समस्याएं; राज्य की आय एवं बजट की अवधारणा।
  • हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल।
  • कल्याणकारी योजनाएं एवं अधिनियम, विकास संस्थाएं, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थाएं; पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।
  • महत्वपूर्ण योजनाएं: MGNREGA तथा विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन - ग्रामीण (VB-G RAM G)।

5. दैनिक विज्ञान (Everyday Science)

  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, ऑक्सीकरण एवं अपचयन अभिक्रियाएँ, उत्प्रेरक।
  • धातु, अधातु एवं इनके प्रमुख यौगिक, दैनिक जीवन में प्रयुक्त यौगिक।
  • कार्बन तथा इसके महत्वपूर्ण यौगिक, हाइड्रोकार्बन, अपररूप, CFC/फ्रिऑन, CNG, बहुलक, साबुन एवं अपमार्जक।
  • प्रकाश का परावर्तन व नियम, प्रकाश का वर्ण विक्षेपण, लेंस के प्रकार, दृष्टि दोष एवं निवारण।
  • अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी, भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम।
  • आनुवंशिकी (Mendel's Laws, गुणसूत्र, DNA/RNA, सेंट्रल डॉग्मा, मनुष्य में लिंग निर्धारण)।
  • पर्यावरण अध्ययन (पारिस्थितिकी तंत्र, ऊर्जा प्रवाह, जैव-भू रासायनिक चक्र)।
  • जैव प्रौद्योगिकी, जैव-पेटेंट, ट्रांसजेनिक जीव; पादपों एवं जंतुओं का आर्थिक महत्व।
  • रक्त समूह, रक्ताधान, Rh कारक, मानव स्वास्थ्य, कुपोषण एवं मानव रोग (कारण व निवारण)।

6. तार्किक विवेचन एवं गणित (Reasoning & Mathematics)

  • रीजनिंग: रक्त संबंध, संख्या श्रेणी, अक्षर श्रेणी, घड़ी, कैलेंडर, कोडिंग-डिकोडिंग, बैठने की व्यवस्था (Sitting Arrangement), मानसिक व विश्लेषणात्मक योग्यता।
  • गणित: LCM & HCF, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात, समय-चाल-दूरी, कार्य एवं समय।
  • क्षेत्रमिति व आयतन: त्रिभुज, वृत्त, दीर्घवृत्त, आयत, गोले, बेलन, घन और शंकु का क्षेत्रफल व आयतन।
  • सांख्यिकी: आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण (आलेख, स्तंभचित्र, वृत्तचित्र, रेखा आलेख आदि)।

7. जन स्वास्थ्य (Public Health) - [नया जोड़ा गया विषय]

  • प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) की बुनियादी बातें, कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन (CPR)।
  • नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रकार और उनसे बचाव के उपाय।
  • युवाओं की शारीरिक और मानसिक फिटनेस (Physical & Mental Fitness)।
  • सोशल मीडिया की लत से संबंधित स्वास्थ्य जोखिम एवं निवारक उपाय।

8. समसामयिक घटनाएं एवं नागरिक कर्तव्य (Current Affairs)

  • राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं (राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, खेल-कूद आदि)।
  • प्रसिद्ध व्यक्तित्व, राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम तथा नीतियां।
  • नागरिक कर्तव्य: मूल कर्तव्य एवं नैतिक मूल्य।
  • विशेष अधिनियम: राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के मुख्य प्रावधान।

9. कंप्यूटर की जानकारी (Computer Knowledge)

  • कंप्यूटर की विशेषताएं और उपयोग।
  • कंप्यूटर संगठन: मेमोरी (RAM, ROM), फाइल सिस्टम, इनपुट और आउटपुट डिवाइस।
  • MS Office: MS Word, MS Excel/Spreadsheet, MS PowerPoint का व्यावहारिक ज्ञान।

10. भाषा ज्ञान (General Hindi & General English)

  • सामान्य हिन्दी: संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय; संधि व समास; उपसर्ग एवं प्रत्यय; पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थक शब्द, शब्द-युग्म; शब्द शुद्धि व वाक्य शुद्धि; वाक्यांश के लिए एक शब्द; मुहावरे व लोकोक्तियां; पारिभाषिक शब्दावली; कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान (कार्यालय आदेश, परिपत्र, अधिसूचना, अर्द्धशासकीय पत्र, निविदा, प्रेस विज्ञप्ति)।
  • General English: Tenses / Sequence of Tenses, Active & Passive Voice, Direct & Indirect Narration, Use of Articles, Determiners and Prepositions, Translation of Simple Sentences (Hindi to English & vice-versa), Glossary of Official/Technical Terms, Synonyms & Antonyms, One Word Substitution, Reading Comprehension, Knowledge of Letter Writing (Official, Demi-Official, Informal).

अंतिम समय में तैयारी की प्रभावी रणनीति

  1. नये विषयों पर ध्यान दें: जन स्वास्थ्य (First Aid, CPR, Social Media Addiction) और 2022 का नकल रोधी कानून जैसे नए टॉपिक्स को अच्छी तरह तैयार करें।
  2. Mock Test में 5वाँ विकल्प अभ्यास करें: टेस्ट सीरीज़ देते समय 'E' विकल्प भरने की आदत डालें ताकि मुख्य परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग या डिस्क्वालिफिकेशन से बचा जा सके।
  3. रिवीजन और PYQ: राजस्थान GK, विज्ञान और गणित के पिछले वर्षों के प्रश्नों का निरंतर अभ्यास करें।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. Rajasthan CET Senior Secondary 2026 की परीक्षा कब होगी?

संशोधित तिथियों के अनुसार यह परीक्षा दिसंबर 2026 के प्रथम सप्ताह (1 से 3 दिसंबर 2026) के दौरान आयोजित की जाएगी।

Q2. क्या CET परीक्षा में Negative Marking होगी?

हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 (One-Third) भाग काटा जाएगा।

Q3. OMR शीट में 5वाँ विकल्प (Option E) क्या है?

यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं, तो 'E' विकल्प को नीला करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर अंक काटे जाएँगे और 10% से अधिक खाली छोड़ने पर अयोग्य घोषित किया जाएगा।

Q4. क्या CET Senior Secondary पास करने से सीधे नौकरी मिलेगी?

नहीं, CET केवल एक पात्रता परीक्षा (Eligibility Test) है। इसके बाद निकलने वाली मुख्य भर्तियों के लिए अलग से परीक्षा देनी होगी।

डिस्क्लेमर: परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और अंतिम शिफ्टवार समय-सारणी की आधिकारिक पुष्टि के लिए नियमित रूप से RSSB Official Website का अवलोकन करते रहें।

महत्वपूर्ण: आवेदन, फीस, पात्रता, परीक्षा या परिणाम से जुड़ी अंतिम कार्रवाई से पहले संबंधित विभाग की official notification जरूर verify करें।
Official source verification

इस जानकारी पर कार्रवाई करने से पहले संबंधित विभाग की official notification/website पर नवीनतम विवरण जरूर verify करें।

STAY CONNECTED Exam Darpan Updates

नई भर्ती, Admit Card, Result और exam alerts के लिए जुड़े रहें।

TelegramChannel Join Us WhatsAppChannel Join Us InstagramFollow Follow XFollow Follow
WhatsApp Group Join Now